केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया
मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री, रक्षा खडसे, ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के क्षेत्रिय केंद्र कांदिवली, मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें एथलीट, कोच, अधिकारी, सहयोगी स्टाफ और स्थानीय लोग शामिल थे।